
WhatsApp में आने वाले हैं 2 नए फीचर्स, अब चैटिंग करना होगा और भी मजेदार
ABP News
WhatsApp Features: व्हाट्सएप के एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जल्द ही 2 नए फीचर्स आने वाले हैं. इसमें वॉइस मैसेज और चैटिंग स्टिकर्स शामिल हैं. हालांकि अभी इन दोनों फीचर्स की टेस्टिंग की जा रही है.
WhatsApp New Features: व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए 2 नए फीचर्स लेकर आने वाला है. जल्द ही इन दो नए फीचर्स को व्हाट्सऐप अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी करेगा. व्हाट्सऐप के फीचर्स को ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. इन दोनों फीचर्स के आने के बाद आपका चैटिंग एक्सपीरिएंस और भी शानदार हो जाएगा. कंपनी व्हाट्सऐप वाइस मैसेज और स्टीकर्स से जुड़े ये फीचर्स लेकर आ रही है. जानते हैं इन फीचर्स में क्या खास होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो व्हाट्सएप अपने इन नए फीचर्स को एंड्रॉयड 2.21.13.17 वर्जन के लिए जारी करेगा. इन फीचर्स को खासतौर से एंड्रॉयड यूजर के लिए तैयार किया गया है. फिलहाल इन फीचर्स को बीटा वर्जन पर टेस्ट किया जा रहा है, जिसके बाद इन्हें स्टेबल वर्जन के लिए जारी किया जाएगा. ये नए फीचर्स कब तक लॉन्च होंगे फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन ये बताया गया है कि व्हाट्सऐप के ये दो खास फीचर वेवफॉर्म यानि वाइस मैसेज और स्टिकर पैक से जुड़े हैं.More Related News













