
WhatsApp: जानें कैसे काम करता है वॉयस मैसेज के लिए आया नया 'फास्ट प्लेबैक' फीचर
AajTak
WhatsApp ने हाल ही में अपने ऐप में नए ‘Fast Playback’ फीचर को ऐड किया है. ये फीचर सभी वॉयस मैसेज के लिए प्लेटफॉर्म पर ऐड किया गया है.
WhatsApp ने हाल ही में अपने ऐप में नए ‘Fast Playback’ फीचर को ऐड किया है. ये फीचर सभी वॉयस मैसेज के लिए प्लेटफॉर्म पर ऐड किया गया है. वॉट्सऐप पर ऑडियो या वॉयस बेस्ड मैसेज फीचर काफी पॉपुलर है. खास तौर पर ये नया फीचर उनके लिए है जिन्हें टाइप करना ज्यादा पसंद नहीं है. फास्ट प्लेबैक के जरिए यूजर्स वॉयस मैसेज के लिए प्लेबैक स्पीड सेटिंग को चेंज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में. कंपनी के मुताबिक, यूजर्स किसी की वॉयस की पिच चेंज किए बगैर ही डिफॉल्ट 1x सेटिंग से 1.5x स्पीड या 2x स्पीड में से सेलेक्ट कर सकते हैं. वॉट्सऐप ने कहा कि इस फीचर का खास तौर पर इसलिए ऐड किया गया है क्योंकि कई बार कुछ लोग काफी लंबी रिकॉर्डिंग भेज देते हैं और रिसीवर के पास पूरा सुनने का टाइम नहीं होता.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












