
Western Railway की अनोखी पहल, इन रेलवे स्टेशनों के बीच लगाईं पवन चक्की, बिजली आपूर्ति के साथ होगा ये फायदा!
AajTak
वेस्टर्न रेलवे द्वारा मुंबई में एक बढ़िया कदम उठाया गया है. यहां के दावारा खार और नायगांव रेलवे स्टेशनों के पास मिनी पवन चक्कियां स्थापित की गई हैं. ये मिनी पवन चक्कियां 1 किलोवाट से 10 किलोवाट के बीच बिजली पैदा कर सकती हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सबसे ज्यादा बिजली का इस्तेमाल होता है. मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें भी बिजली से ही चलती हैं. ऐसे में अब वेस्टर्न रेलवे द्वारा मुंबई के खार रेलवे स्टेशन और नायगांव रेलवे स्टेशन के पास शहर में कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की कोशिश की गई है. पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) की ओर से पहली बार पवन ऊर्जा के माध्यम से बिजली पैदा करने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए खार और नायगांव रेलवे स्टेशनों के पास मिनी पवन चक्कियां स्थापित की गई हैं.
यह पवन चक्कियां नीले और सफेद रंग के ब्लैड वाले पांच वर्टिकल पिलर पर लगाई गई हैं. जब कोई ट्रेन गुजरती है, तो ये ब्लैड रोटर शाफ्ट के माध्यम से चलने लगते हैं जो पवन ऊर्जा पैदा करने के लिए तांबे की प्लेटों और अन्य धातुओं के साथ जोड़े जाते हैं. ये मिनी पवन चक्कियां 1 किलोवाट से 10 किलोवाट के बीच बिजली पैदा कर सकती हैं. यदि ये सफल होते हैं, तो आगे आने वाले दिन में इन पवन चक्कियों को और अधिक स्थानों पर स्थापित किया जा सकता है. इस हरित ऊर्जा को मुख्य ग्रिड में प्रेषित किया जा सकता है.
बता दें कि देश के कई राज्यों में प्रदूषण बड़ी समस्या है. कई ऐसे शहर हैं, जहां सांस लेना भी मुस्किल है. वहीं, प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार कोशिश जारी है. पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाने के लिए अलग-अलग कार्य भी किए जा रहे हैं. वहीं, देश में कुछ वर्षों में सोलर एनर्जी का इस्तेमाल काफी हद तक बढ़ा है. सोलर के इस्तेमाल से पर्यावरण को भी हानि नहीं पहुंचती है. अब पर्यावरण के हित को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे द्वारा ये कदम उठाया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










