
गोवा में बीजेपी की चुनावी तैयारी तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वरिष्ठ नेताओं संग की बैठक
AajTak
बीजेपी अध्यक्ष ने इसके बाद पार्टी की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि नितिन नवीन अपने दौरे के दौरान दक्षिण गोवा में भी पार्टी बैठकों को संबोधित करेंगे.
गोवा में बीजेपी संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को गोवा के अपने पहले दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक की. यह उनका पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद तटीय राज्य का पहला दौरा है, जिसे आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गोवा बीजेपी अध्यक्ष दामोदर नाइक और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया. इसके बाद वह सीधे पणजी स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार जताया.
बीजेपी अध्यक्ष ने इसके बाद पार्टी की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की. करीब 30 मिनट से अधिक समय तक चली इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और बूथ स्तर तक पार्टी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई. कोर कमेटी में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, प्रदेश अध्यक्ष दामोदर नाइक, पार्टी मंत्री और चुनिंदा पदाधिकारी शामिल थे.
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि नितिन नवीन अपने दौरे के दौरान दक्षिण गोवा में भी पार्टी बैठकों को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा देगा और चुनावी तैयारियों को धार देगा.
शाम के समय नितिन नवीन बीजेपी के एनडीए सहयोगी दलों से भी मुलाकात करेंगे. इनमें महाराष्ट्रीयवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक शामिल हैं. माना जा रहा है कि इन बैठकों के जरिए गठबंधन को और मजबूत करने तथा चुनाव से पहले किसी भी तरह की असहमति को दूर करने की कोशिश की जाएगी.
बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मायुख ने पहले ही संकेत दिया था कि नितिन नवीन का यह दौरा गोवा में पार्टी के बूथ स्तर के संगठन को और सशक्त बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सक्रियता से कार्यकर्ताओं में जोश और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







