
West Bengal: Bhawanipur में प्रचार के आखिरी TMC-BJP की भिड़ंत, देखें क्या है मामला
AajTak
भवानीपुर उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगाए हैं. बीजेपी ने कहा कि भवानीपुर में प्रचार के दौरान उनके सीनियर नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला हुआ. हमले के आरोपों के बाद शुभेंदु अधिकारी ने खुलकर टीएमसी और ममता को घेरा. अधिकारी ने कहा कि उनके लोग डरने वाले नहीं है. वहीं, हंगामे के बीच सुरक्षा कर्मियों ने पिस्तौल लहराकर बवाल और बढा दिया. बता दें कि 30 सितंबर को भवानीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा. इस सीट से सीएम ममता बनर्जी साल 2011 और साल 2016 में जीत हासिल कर चुकी हैं. इस साल अप्रैल-मई के विधानसभा चुनावों में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर छोड़कर नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था जिसके बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









