
West Bengal: नादिया रेप-मर्डर केस: दूसरा आरोपी 12 दिन की न्यायिक हिरासत में, CBI पूछताछ करेगी
AajTak
शनिवार को सीबीआई ने रंजीत मलिक नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने रंजीत को नदिया जिले के रंगघाट इलाके से पकड़ा था. घटना के बाद वह फरार हो गया था.
पश्चिम बंगाल के नादिया में नाबालिग लड़की से रेप-मर्डर केस में गिरफ्तार दूसरे आरोपी को रविवार को सब डिवीजनल कोर्ट में पेश किया गया. यहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में सीबीआई के हवाले कर दिया. सीबीआई ने इस केस में शनिवार को ये पहली गिरफ्तारी की थी. इससे पहले स्थानीय पुलिस ने मुख्य आरोपी और टीएमसी नेता समरेंद्र गायली के बेटे ब्रज गोपाल गायली को गिरफ्तार किया था.
बता दें कि शनिवार को सीबीआई ने रंजीत मलिक नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने रंजीत को नदिया जिले के रंगघाट इलाके से पकड़ा था. घटना के बाद वह फरार हो गया था. सीबीआई अब आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करेगी और सच जानने की कोशिश करेगी. बताते चलें कि बंगाल पुलिस इस केस में कई जरूरी सबूत इकट्ठा नहीं कर पाई थी. इस बात पर कोर्ट ने नाराजगी जताई थी और कहा था- पुलिस ने पीड़िता के घर से खून से सनी बेडशीट तक जब्त नहीं की. पीड़िता का अंतिम संस्कार भी जल्दबाजी में कर दिया, जिस वजह से कई अहम सुराग छूट गए.
हाईकोर्ट के आदेश पर जांच कर रही सीबीआई
दरअसल, कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को दी है. कोर्ट ने आदेश में कहा था कि सीबीआई को मामले की निष्पक्ष जांच के लिए और पीड़ित परिवार के सदस्यों में विश्वास पैदा करने के लिए मामले को लेना चाहिए. कोर्ट ने सरकार से भी पीड़ित परिवार और मामले के गवाहों को सुरक्षा देने के आदेश दिया था.
कोर्ट ने 12 दिन की न्यायिक हिरासत में सौंपा
जानकारी के मुताबिक, आरोपी रंजीत मलिक को राणाघाट की सब डिवीजनल कोर्ट ने 12 दिन की सीबीआई हिरासत में देने का आदेश दिया है. रविवार को सीबीआई ने उसे कोर्ट में पेश किया था. सीबीआई के वकील ने 14 दिन के रिमांड देने की मांग की. हालांकि, कोर्ट ने 12 दिन की हिरासत को मंजूरी दे दी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










