
West Bengal: छुट्टी नामंजूर होने से नाराज था सरकारी कर्मचारी, चाकू से सहकर्मियों पर किया हमला
AajTak
कोलकाता के न्यू टाउन में कारीगरी भवन के सामने एक आदमी को हाथ में चाकू लेकर घूमते हुए देखा गया. उसे देखकर ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने उसे रोकने की कोशिश भी की.
Kolkata Knife Attack: कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स हाथ में खून से सना चाकू लेकर सड़क पर नजर आया. उसे गुस्से में देखकर किसी ने उसके पास जाने की हिम्मत नहीं की. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. बाद में पता चला कि वो शख्स एक सरकारी कर्मचारी है और उसने चाकू से हमला करके अपने कई सहकर्मियों को घायल कर दिया.
यह सनसनीखेज वारदात गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है. उस वक्त कोलकाता के न्यू टाउन में कारीगरी भवन के सामने एक आदमी को हाथ में चाकू लेकर घूमते हुए देखा गया. उसे देखकर ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने उसे रोकने की कोशिश भी की. व्यस्त सड़क के बीच अचानक वो अधेड़ उम्र का गुस्सैल आदमी हाथ में खून से सना चाकू लहरा रहा था.
ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने हालात की गंभीरता को भांपते हुए बार-बार उस शख्स से चाकू फेंकने की गुजारिश की. और आखिरकार उस गुस्सैल आदमी ने चाकू गिरा दिया. इसके बाद बिधाननगर पुलिस ने उस आदमी को तुरंत हिरासत में लिया. सूत्रों का कहना है कि टेक्नो सिटी थाने की पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान अमित कुमार सरकार के रूप में हुई है. वह पश्चिम बंगाल सरकार के एक विभाग में काम करता है. सूत्रों का दावा है कि उसने अपने कार्यालय में छुट्टी के लिए आवेदन किया था. लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिली. जबकि उसे छुट्टी की बेहद जरूरत थी.
छुट्टी नामंजूर हो जाने पर सरकारी कर्मचारी अपने कार्यालय में मौजूद सहकर्मियों से इस बात को लेकर बहस करने लगा. जिसके बाद उसने गुस्से में आकर अपने सहकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले का नतीजा ये हुआ कि कुछ लोग इस दौरान घायल हो गए.
वारदात को अंजाम देकर आरोपी अमित कुमार सरकार खून से सना चाकू और अपना बैग लेकर वहां से निकल पड़ा और सड़क पर जा पहुंचा. पता चला है कि इससे पहले उसके चाकू के हमले से एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







