
फ्लाइट से पहले फिटनेस टेस्ट... एअर इंडिया ने क्रू के लिए बनाया नया नियम, BMI के आधार पर होगी जांच
AajTak
एअर इंडिया केबिन क्रू के लिए नई फिटनेस पॉलिसी ला रहा है, जिसमें BMI के आधार पर जांच होगी और मानक पूरे न करने पर ड्यूटी व वेतन पर असर पड़ सकता है. फिलहाल ये पॉलिसी लागू नहीं की गई है. बस इसे लेकर अभी रिपोर्ट सामने आई है.
एअर इंडिया अब अपनी कैबिन क्रू को फिट रखने के लिए नई सख्त पॉलिसी लाने वाली है. इसमें अगर कोई क्रू मेंबर का वजन कम हो, ज्यादा हो या मोटापा हो, तो उसे ड्यूटी से हटा दिया जाएगा और सैलरी भी कट जाएगी. ये पॉलिसी हेल्थ और फिटनेस कंप्लायंस पर बेस्ड है, जो कंपनी जल्द लागू करने की प्लानिंग कर रही है.
सबसे पहले समझते हैं कि ये चेकिंग कैसे होगी. एअर इंडिया बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के आधार पर क्रू का वजन मापेगी. बीएमआई क्या है? ये एक सिंपल तरीका है जो आपकी हाइट और वजन से ये बताता है कि आपका बॉडी फेट नॉर्मल है या नहीं. एयरलाइन के मुताबिक, बीएमआई 18 से 24.9 के बीच हो तो इसे 'नॉर्मल' और 'डिजायर्ड रेंज' माना जाएगा. यानी ये रेंज में रहो, तो कोई प्रॉब्लम नहीं.
अब अगर बीएमआई 18 से कम आया, तो उसे 'अंडरवेट' कहेंगे. लेकिन चिंता की बात नहीं है, ये पूरी तरह रिजेक्ट नहीं होगा. क्रू मेंबर को मेडिकल इवैल्यूएशन और फंक्शनल असेसमेंट क्लियर करना होगा. मतलब डॉक्टर चेक करेगा कि फिजिकली फिट हो या नहीं, काम करने लायक है या नहीं. अगर सब ठीक रहा, तो एयरलाइन इसे मंजूर कर लेगी.
ओवरवेट या ओबेसिटी का क्या? पॉलिसी में साफ कहा गया है कि ये दोनों कैटेगरी में आने वालों को सूची से हटाना होगा, यानी शेड्यूल से हटाना, और सैलरी कटेगी. एयरलाइन का कहना है कि कैबिन क्रू को हमेशा फिट रहना चाहिए, क्योंकि प्लेन में पैसेंजर्स की सेफ्टी और सर्विस पर उनका रोल बड़ा है. फिटनेस न होने से इमरजेंसी में प्रॉब्लम हो सकती है.
यह भी पढ़ें: DGCA के आदेश पर बवाल... इंडिगो-एअर इंडिया का विरोध, टिकट महंगे होने की दी चेतावनी
पीटीआई को मिले पॉलिसी डॉक्यूमेंट से ये सारी डिटेल्स पता चली हैं. एअर इंडिया ने अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया, लेकिन इंडस्ट्री में ये खबर तेजी से फैल रही है. क्रू यूनियंस की क्या राय है, ये देखना दिलचस्प होगा. क्या ये पॉलिसी लागू हुई तो क्रू मेंबर्स जिम जॉइन करने लगेंगे या कोर्ट जाएंगे? वक्त बताएगा.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










