
सरकार ने मछुआरों को दी राहत! डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी को लिया वापस
AajTak
गुजरात में डीजल के दामों में 22.43 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. जिसको लेकर मछुआरों ने विरोध जताया था. मछुआरों का कहना था कि डीजल के दाम में हुई इस बढ़ोतरी से मछली उद्योग पूरी तरह ठप हो जाएगा.
मछुआरों के हित में सरकार ने ऐतिहासिक, त्वरित और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. जिसके तहत भारत पेट्रोलियम द्वारा मछली पकड़ने वाली नावों के डीज़ल की कीमत में की गई 22.43 रुपये की बढ़ोतरी वापस ले ली गई है. राज्य के मछुआरों को नावों के लिए डीज़ल अब भी पहले से तय रियायती दर पर ही मिलेगा. मत्स्य पालन मंत्री और मछुआरों ने मछुआरों के हित में त्वरित निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है.
आपको बता दें कि गुजरात के मांगरोल में लगभग 2500 नावें हैं जो मछली पकड़ने के व्यवसाय में लगी हुई हैं. इस बारे में बताते हुए दामोदर चामुंडिया प्रमुख मांगरोल माछीमार एसोसिएशन ने कहा कि यदि सरकार डीज़ल की कीमत में 22.43 रुपये की बढ़ोतरी करती, तो प्रत्येक नाव को 75,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का नुकसान होने की आशंका थी. प्रत्येक नाव एक ही चक्कर में 3000 लीटर डीज़ल खर्च करती है. 88 रुपए का डीजल अब 111 रुपए में खरीदना पड़ता जिसका खर्च उठाना मछुआरों के लिए संभव नहीं था और इसके चलते मछली उद्योग पूरी तरह ठप हो सकता था.
यह भी पढ़ें: इंडस्ट्रियल डीजल 21.92 रुपये लीटर हुआ महंगा, कहां होता है इस्तेमाल? और क्या-क्या चीजें होने वाली हैं महंगी
यह स्थिति न केवल मांगरोल के लिए, बल्कि पूरे गुजरात में मछली पकड़ने वाली लगभग 20,000 नावों से जुड़े मछुआरों के लिए भी अत्यंत चिंताजनक थी. मछली उद्योग को लगभग 15000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का खतरा था, लेकिन केंद्र सरकार ने इस नुकसान से मछली उद्योग को बचा लिया है. जिसके परिणामस्वरूप मछुआरे बेहद प्रसन्न हैं.
22.43 रुपये प्रति लीटर की गई थी बढ़ोतरी
गुजरात सरकार के मत्स्य संघ (GFCCA) ने भारत पेट्रोलियम (BPCL) के साथ एक निविदा प्रक्रिया (tender process) संपन्न की थी. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मछुआरों को डीज़ल रियायती दर पर प्राप्त हो. हालांकि हाल ही में भारत पेट्रोलियम ने मछुआरों के लिए डीज़ल की कीमत में 22.43 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी थी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







