
'US-इजरायल गारंटी दें कि...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने PM मोदी को बता दिया जंग रोकने का रास्ता
AajTak
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय तनाव, युद्ध और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई. ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर हमले शुरू करने का आरोप लगाया. भारत ने ऊर्जा सुरक्षा और होर्मुज को लेकर चिंता जताई.
ईरान राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शनिवार (21 मार्च, 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. इस दौरान दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ पश्चिम एशिया में बने तनाव पर भी चर्चा की. राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने पीएम मोदी से कहा कि ईरान ने युद्ध की शुरुआत नहीं की, बल्कि अमेरिका और इजरायल ने बिना किसी वैध कारण के सैन्य हमले शुरू किए.
पेजेश्कियान ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और निर्दोष नागरिक, जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, मारे गए हैं, और सार्वजनिक ढांचे को निशाना बनाया गया. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने पड़ोसी देशों में स्थित अपने सैन्य ठिकानों से मिनाब शहर के एक गर्ल स्कूल को निशाना बनाया, जिसमें 168 मासूम बच्चियों की मौत हो गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे को खारिज करते हुए कि ये हमले ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए थे, पेजेश्कियान ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व ने हमेशा परमाणु हथियारों का विरोध किया है. उन्होंने दावा किया कि ईरान में परमाणु हथियारों बनाने पर धार्मिक एवं प्रशासनिक प्रतिबंध लगाए गए हैं. राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने कहा कि ईरान पर लग रहे क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने के आरोप गलत हैं. उन्होंने कहा कि इजरायल लेबनान, गाजा, ईरान, इराक और कतर में हमले कर क्षेत्र में अशांति बढ़ा रहा है.
यह भी पढ़ें: जंग के बीच दमदार डिप्लोमेसी, ईरानी नौसेना ने भारतीय LPG टैंकर को पार कराया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
फिर हमले नहीं होंगे इसकी गारंटी दें US-इजरायल
पीएम मोदी के साथ बातचीत में राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा, 'ईरान हमेशा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संवाद और पारदर्शिता के लिए तैयार रहा है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भी बातचीत शामिल है.' उन्होंने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाइयों को अमानवीय और अनैतिक बताते हुए उनकी कड़ी निंदा की. ईरानी राष्ट्रपति ने पश्चिम एशिया के देशों के बीच क्षेत्रीय सहयोग के जरिए शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए एक क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव भी रखा, जिसमें बाहरी हस्तक्षेप न हो.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







