
महायुद्ध से आएगी मंदी? जानें US-ईरान जंग से भारत की अर्थव्यवस्था पर कितना पड़ेगा असर
AajTak
मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.
मध्य-पूर्व में जारी जंग अब सिर्फ भू-राजनीतिक घटनाक्रम नहीं रह गई है, बल्कि इसका असर सीधे आम लोगों की जेब तक पहुंचने लगा है. भारत जैसे देश जो ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर हैं, इस संकट की आंच तेजी से महसूस कर रहे हैं. सवाल अब यह नहीं रह गया कि युद्ध कौन जीतेगा, बल्कि यह है कि इसकी कीमत कौन चुका रहा है और इसका जवाब है, आम नागरिक.
ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के 20 से अधिक दिन बीत चुके हैं, लेकिन हालात में किसी राहत के संकेत नहीं हैं. युद्ध भले ही भारत से हजारों किलोमीटर दूर लड़ा जा रहा हो, लेकिन इसकी सबसे पहली चोट भारतीय अर्थव्यवस्था और आम उपभोक्ताओं पर पड़ रही है.
भारत में प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने यह साफ कर दिया है कि वैश्विक संकट अब घरेलू बाजार में दाखिल हो चुका है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में करीब 2.35 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा हुआ है, जबकि इंडस्ट्रियल डीजल पर करीब 22 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसका सीधा असर परिवहन लागत पर पड़ रहा है, जिससे फल, सब्जी और अनाज जैसे रोजमर्रा के सामान भी महंगे हो सकते हैं.
70 डॉलर प्रति बैरल थी कच्चे तेल विशेषज्ञों के अनुसार, जंग शुरू होने से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब 110 डॉलर के पार पहुंच गई है. चूंकि भारत अपनी कुल जरूरत का करीब 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए वैश्विक कीमतों में हर उछाल का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है.
इस संकट की सबसे बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति है, जो दुनिया के कुल पेट्रोलियम व्यापार का करीब 20 प्रतिशत वहन करता है. सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे प्रमुख तेल उत्पादक देश इसी मार्ग से निर्यात करते हैं. भारत भी अपनी लगभग 50 प्रतिशत कच्चे तेल और 54 प्रतिशत एलएनजी की आपूर्ति इसी रास्ते से प्राप्त करता है. ऐसे में इस मार्ग पर किसी भी तरह की बाधा भारत के लिए चिंता का विषय बन जाती है.
तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से पड़ेगा असर आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से कई स्तरों पर असर पड़ता है. एक ओर जहां ट्रांसपोर्ट महंगा होता है, वहीं दूसरी ओर डॉलर की मांग बढ़ने से रुपया कमजोर पड़ता है. इसका असर आम लोगों की बचत पर पड़ता है, क्योंकि उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों पर ज्यादा खर्च करना पड़ता है. इसके अलावा सरकार पर भी दबाव बढ़ता है, क्योंकि गैस और खाद जैसी सब्सिडी पर खर्च बढ़ जाता है, जिससे बजट संतुलन प्रभावित होता है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







