
हिमाचल प्रदेश में पैसे की तंगी के बीच मंत्रियों-विधायकों की सैलरी में होगी कटौती
AajTak
हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के आर्थिक दबाव के बीच बड़ा फैसला लेते हुए अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन का एक हिस्सा अस्थायी रूप से न लेने की घोषणा की है. यह ऐलान 2026-27 के बजट पेश करते समय किया गया. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि यह सिर्फ अस्थायी कदम है और जैसे ही राज्य की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, रोकी गई राशि वापस कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह फैसला वित्तीय दबाव को देखते हुए लिया गया है.
बजट के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सैलरी का 50 प्रतिशत, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की सैलरी का 30 प्रतिशत और विधायकों की सैलरी का 20 प्रतिशत अगले 6 महीनों के लिए टाला गया है.
इसके अलावा आयोगों, बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सलाहकारों की सैलरी में भी 20 प्रतिशत की कटौती लागू होगी. वरिष्ठ अधिकारियों जैसे मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, पुलिस महानिदेशक और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों की सैलरी में 30 प्रतिशत की रोक लगाई गई है.
वहीं सचिव स्तर के अधिकारी, विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की सैलरी में 20 प्रतिशत और ग्रुप-ए व ग्रुप-बी अधिकारियों की सैलरी में 3 प्रतिशत की अस्थायी कटौती की गई है.
निचले कर्मचारियों को पूरी राहत सरकार ने साफ किया है कि ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों पर इस फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्हें पूरी सैलरी मिलती रहेगी. यह फैसला खास तौर पर निचले स्तर के कर्मचारियों को राहत देने के लिए लिया गया है.
कई वर्गों को मिला लाभ आर्थिक संकट के बावजूद सरकार ने कई वर्गों के लिए राहत की घोषणा भी की है. अस्थायी मेडिकल अधिकारियों की सैलरी 33,600 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दी गई है. स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन की सैलरी को एक समान 25,000 रुपये कर दिया गया है. दिहाड़ी मजदूरों की मजदूरी में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. मिड-डे मील वर्कर, जल रक्षक, पंचायत चौकीदार और अन्य कर्मचारियों के मानदेय में 500 रुपये प्रति माह बढ़ाए गए हैं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







