
मौसम अलर्ट! घने बादल छाएंगे... फिर होगी दिल्ली-NCR में बारिश, कई राज्यों में जारी Alert
AajTak
कुछ दिन पहले हुई दिल्ली की बारिश के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है. गर्मी से काफी राहत मिली है. भारत के कई हिस्सों में मौसम बदला है. पहाड़ों पर बर्फबारी भी देखने को मिली है. आने वाले दिनों में कई इलाकों में फिर बारिश होने वाली है.
भारत के कई हिस्सों में मौसम फिर एक बार बदलने वाला है. दिल्ली में भी फिर बारिश की संभावना जताई गई है. फरवरी से ही शुरू हुई तेज गर्मी से अब अचानक राहत महसूस मिलने लगी है. सुबह के समय हल्की ठंडक का अहसास फिर से लौट आया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.
आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, रात तक बादल और घने हो सकते हैं. राजधानी में अधिकतम तापमान 29°C से 31°C और न्यूनतम तापमान 13°C से 15°C के बीच रहने का अनुमान है. कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज हो सकता है.
इसके बाद सोमवार, 23 मार्च 2026 को दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. सोमवार को आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 30°C से 32°C और न्यूनतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहने की संभावना है.
कई राज्यों में बदलेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 24 मार्च तक कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. यहां गरज-चमक के साथ 30–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है. वहीं जहां एक ओर भारत के कई हिस्सों में बारिश से ठंड की वापसी हुई है तो कुछ जगहों पर गर्मी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार, 23 और 24 मार्च को कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में, साथ ही केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में मौसम गर्म और उमस भरा रहने वाला है. मार्च में मौसम का असमान्य पैटर्न
मार्च में उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत का मौसम असामान्य देखने को मिल रहा है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत में मौसम पैटर्न के इस बदलाव का असर पाकिस्तान और अफगानिस्तान तक फैल गया है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी काफी हद तक कम हो गई है. मौसम में बदलाव की इस स्थिति के पीछे कई मौसम प्रणालियों का एक साथ सक्रिय होना प्रमुख कारण माना जा रहा है. उत्तरी, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत में लंबे समय तक बादलों और बारिश की पट्टी बनी रही, जो एक एक्स्ट्रा-ट्रॉपिकल सिस्टम और ट्रॉपिकल क्षेत्र के मेसो-स्केल सिस्टम के बीच हुए इंटरैक्शन का परिणाम थी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







