
RS चुनाव में क्रॉस वोटिंग से आहत बेटे ने विधायक पिता से तोड़े रिश्ते, बोले- उन्होंने कांग्रेस को दिया धोखा
AajTak
यह मामला अब केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि एक परिवार के टूटने की कहानी भी बन गया है, जहां राजनीति ने पिता और बेटे के रिश्ते के बीच दीवार खड़ी कर दी है. हरियाणा की राजनीति में इस घटनाक्रम को बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है.
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मामला अब राजनीतिक विवाद से निकलकर पारिवारिक टूट तक पहुंच गया है. हथीन (पलवल) से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइलपर क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बीच उनके बेटे नाजिम चौधरी ने सार्वजनिक रूप से अपने पिता से सभी संबंध तोड़ने का ऐलान कर दिया है.
आजतक से बातचीत करते हुए नाजिम चौधरी ने घोषणा की है कि वे अपने पिता से सभी सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक रिश्ते खत्म कर रहे हैं. नाजिम का आरोप है कि उनके पिता ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के विश्वास के साथ गद्दारी की है, जिसे वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.
आजतक से बात करते हुए नाजिम चौधरी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, "मैं पांच पीढ़ियों से कांग्रेसी हूं. मेरे पिता को राहुल गांधी जी की वजह से टिकट मिला, अल्पसंख्यकों और दलितों ने उन्हें पलकों पर बिठाया, लेकिन उन्होंने चंद फायदों के लिए पार्टी को धोखा दिया. मेरी विरासत ईमानदारी और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की है. जब मेरे पिता ने ही उसूलों का सौदा कर लिया, तो मैं उनके साथ एक छत के नीचे नहीं रह सकता."
यह भी पढ़ें: क्रॉस वोटिंग... राज्यसभा चुनावों में विपक्ष अपने विधायकों को साथ क्यों नहीं रख पाता?
कैबिनेट सुरक्षा और ईद की दावत पर सवाल नाजिम ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि क्रॉस वोटिंग के बाद उनके पिता को रातों-रात 'कैबिनेट रैंक' जैसी सुरक्षा मुहैया कराई गई है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "जो एसपी और अधिकारी पहले हमारे फोन तक नहीं उठाते थे, वे अब हमारे घर पर ईद की दावत का हिस्सा बन रहे हैं. यह सत्ता का खेल साफ नजर आ रहा है."
नाजिम ने स्पष्ट किया कि यह कोई 'फिक्स्ड मैच' नहीं है. उन्होंने पैतृक घर छोड़ दिया है और वसीयत व सरकारी कागजों से अपना नाम कटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उन्होंने कहा, " मैं गद्दारी की विरासत का हिस्सा नहीं बनूंगा. मैंने अपने वालिद (पिता) से कह दिया है कि अब मेरा उनसे कोई वास्ता नहीं है." उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








