
ईरानी मिसाइल हमलों से दहला इजरायल का 'लिटिल इंडिया', डिमोना में फेल हुआ एयर डिफेंस सिस्टम
AajTak
दक्षिणी इलाके में विस्फोट से कई लोग जख्मी हुए, एक बच्चे की हालत गंभीर बताई गई. भारतीय मूल की बड़ी आबादी वाला क्षेत्र प्रभावित हुआ. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई. क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने शनिवार शाम एक भयावह मोड़ ले लिया जब ईरान की एक बैलिस्टिक मिसाइल दक्षिण इजरायल के शहर डिमोना (Dimona) पर जा गिरी. यह शहर न केवल इजरायल के परमाणु रिएक्टर का घर है, बल्कि अपनी विशाल भारतीय आबादी के कारण 'लिटिल इंडिया' के नाम से भी मशहूर है. इस हमले में कम से कम 47 लोग घायल हुए हैं.
स्थानीय लोगों के अनुसार मिसाइल एक कम्युनिटी बिल्डिंग पर गिरी, जिससे आसपास के पुराने मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए. अधिकांश लोग समय रहते शेल्टर में पहुंच गए थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया.
'मैगन डेविड एडम' (MDA) के अनुसार, मलबे और छर्रों की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल है. इसके अलावा 31 लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं और 14 लोगों को गहरे सदमे (Anxiety) के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: ईरान का जबरदस्त पलटवार, इजरायल की न्यूक्लियर सिटी 'डिमोना' पर किया मिसाइल अटैक, दर्जनों लोग घायल
मराठी भाषी 'लिटिल इंडिया' में हड़कंप डिमोना की लगभग 30 प्रतिशत आबादी (करीब 7,500 लोग) भारतीय मूल के यहूदियों की है, जिनमें से अधिकांश महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं. यहां क्रिकेट भी काफी लोकप्रिय है और भारतीय मिठाइयां व स्नैक्स स्थानीय बाजारों में आसानी से मिल जाते हैं. यहां की गलियों में मराठी भाषा और भारतीय स्वाद (जैसे सोनपापड़ी, गुलाब जामुन, पापड़ी चाट और भेलपूरी) रचे-बसे हैं. हमले के बाद पूरे समुदाय में डर का माहौल है.
इजरायली रक्षा बल (IDF) ने स्वीकार किया है कि उनका एयर डिफेंस सिस्टम इस मिसाइल को इंटरसेप्ट करने में नाकाम रहा. मिसाइल एक सामुदायिक भवन पर गिरी, जिससे आसपास के पुराने घर ढह गए. ईरान ने इस हमले को अपने नतांज (Natanz) परमाणु केंद्र पर हुए हमले का 'प्रतिशोध' बताया है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








