
'टटीरी' गाने पर फंसे बादशाह! पंचकूला CP से मांगी माफी, DGP बोले- कानून अपना काम करेगा
AajTak
बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.
विवादित 'टटीरी' गाने को लेकर घिरे सिंगर बादशाह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली है. हालांकि, मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है. पंचकूला के पुलिस कमिश्नर शिबास कबिराज ने साफ किया है कि कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, विवादित 'टटीरी' गाने को लेकर बादशाह खुद पंचकूला पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने गाने को लेकर खेद जताया और माफी मांगी. हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच हो रही है और नियमों के तहत कार्रवाई जारी है.
इस मामले में महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए बादशाह को नोटिस जारी किया है. आयोग की ओर से अलग से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.
वहीं, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने भी इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में पहले भी कार्रवाई की गई है और आगे भी की जाएगी. डीजीपी ने बताया कि सिंगर मासूम शर्मा के कई गानों को पहले हटाया जा चुका है, क्योंकि उनमें आपत्तिजनक और भड़काऊ कंटेंट पाया गया था.
अजय सिंघल ने स्पष्ट किया कि गन कल्चर और आपत्तिजनक सामग्री वाले गानों का युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसे गाने युवाओं का ध्यान भटकाते हैं और समाज में गलत संदेश देते हैं, इसलिए सरकार और पुलिस ऐसे कंटेंट पर सख्ती से रोक लगाने के पक्ष में है.
हरियाणा पुलिस ने 'अभेद्य' ऐप किया लॉन्च इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए 'अभेद्य' मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है. यह ऐप संदिग्ध कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक कर नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करेगा. पुलिस का मानना है कि इस तरह की तकनीकी पहल से अपराधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







