
पहले मंत्री पद से इस्तीफा, अब FIR... सुसाइड VIDEO मामले में बढ़ीं लालजीत भुल्लर की मुश्किलें
AajTak
पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के ज़िला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड मामले में आप नेता और पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. पूरे मामले में पंजाब पुलिस ने एक FIR दर्ज की है. जिसमें भुल्लर का भी नाम शामिल है.
पंजाब पुलिस ने अमृतसर आत्महत्या मामले में FIR दर्ज की. जिसमें पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम भी शामिल है. यह कदम रंजीत एवेन्यू पुलिस स्टेशन पर भारी हंगामे और विरोध प्रदर्शनों के बाद उठाया गया. इससे पहले शनिवार को भुल्लर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया था.
FIR में पंजाब के पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उनके पर्सनल असिस्टेंट (PA) का नाम शामिल है. यह FIR अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (PSWC) के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में दर्ज की गई है. FIR मृतक की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत/बयान के आधार पर दर्ज की गई. उपिंदर कौर ने इन तीनों पर लगातार उत्पीड़न, शारीरिक हमले, मानसिक प्रताड़ना और दबाव डालने का आरोप लगाया है.
आपको बता दें कि अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के ज़िला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने शुक्रवार को कोई ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी. शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया. जिसमें रंधावा जिनके पास पट्टी का अतिरिक्त प्रभार भी था—को यह कहते हुए सुना गया कि उन्होंने कोई ज़हरीला पदार्थ खा लिया है और उन्होंने परिवहन मंत्री पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया.
यह भी पढ़ें: पंजाब: CM मान ने मंत्री लालजीत सिंह की कैबिनेट से कर दी छुट्टी, इस मामले में हुआ एक्शन
सुसाइड वीडियो में रंधावा को कहते हुए सुना गया कि "खा ली 'सल्फास' तुम्हारे यार ने. मंत्री लालजीत भुल्लर के डर से. अब मैं नहीं बचूंगा,". हालांकि तरन तारन के पट्टी से विधायक भुल्लर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए ख़ारिज कर दिया था.
वहीं इस मामले की मुख्यमंत्री मान ने मुख्य सचिव से निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने मंत्री से कहा था कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए वे अपने पद से हट जाएं. इसके पीछे क्या कारण हैं? यह जाँच का विषय है. भुल्लर के इस्तीफे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मान ने कहा कि जांच शुरू करने से पहले हमने अपने कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा ले लिया ताकि कोई भी जांच को प्रभावित न कर सके या किसी तरह का दबाव न डाल सके.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







