
ईरान का जबरदस्त पलटवार, इजरायल की न्यूक्लियर सिटी 'डिमोना' पर किया मिसाइल अटैक, दर्जनों लोग घायल
AajTak
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजरायल के दक्षिणी शहर डिमोना पर ईरानी मिसाइल हमले की खबर सामने आई है. इजरायल के अनुसार, यह मिसाइल उस इलाके में गिरी जहां देश का परमाणु संयंत्र स्थित है. हमले में कई लोग घायल हुए हैं.
इजरायल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब परमाणु ठिकानों तक पहुंच गया है. नतांज पर पर इजरायली हमले के बाद अब ईरान ने जबरदस्त पलटवार किया है. इजरायली सेना (IDF) ने पुष्टि की है कि शनिवार को ईरान द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों ने इजरायल के अराद और डिमोना (Dimona) शहर पर हमले कर दिए..
शनिवार को ही अमेरिका-इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े परमाणु केंद्र नतांज पर एयरस्ट्राइक की थी और अब अराद और डिमोना में हुए मिसाइल हमले को इसी के पलटवार के रूप में देखा जा रहा है.
गौर करने वाली बात ये है कि डिमोना शहर में इजरायल का अत्यंत संवेदनशील परमाणु अनुसंधान केंद्र स्थित है. इजरायल की आपातकालीन चिकित्सा सेवा, मैगन डेविड एडम (MDA) के अनुसार, हमले के तुरंत बाद उनकी टीमें राहत कार्य में जुट गई हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर बड़ा हमला, अमेरिका-इजरायल की जबरदस्त बमबारी
डिमोना के विभिन्न हिस्सों में लगभग 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिसकी पुष्टि इजरायल के विदेश मंत्रालय ने की है.. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें ईरानी मिसाइल डिमोना में एक जगह पर गिरती हुई नजर आ रही है. अधिकांश लोग मिसाइल के छर्रों, बंकरों की ओर भागते समय गिरने के कारण घायल हुए हैं. इनमें से एक 10 साल का लड़का है, जिसकी हालत मध्यम है और उसे छर्रे लगे हैं.
कई मायनों में अहम है डिमोना शहर

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








