
नवरात्रि पर वैष्णो देवी में उमड़ा जन सैलाब, भारी भीड़ के चलते रोकी गई यात्रा, जानें कब होगी शुरू
AajTak
चैत्र नवरात्रि के दौरान बढ़ती भीड़ के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया. प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया. नई पंजीकरण प्रक्रिया रविवार सुबह से फिर शुरू होगी.
वैष्णो देवी यात्रा शनिवार को भारी भीड़ के कारण अस्थायी रूप से रोक दी गई. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर तक करीब 39,000 श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे, जिससे भवन क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ हो गई.
चैत्र नवरात्रि (19 मार्च से 27 मार्च) के चलते वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी हुई है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया.
अधिकारी ने बताया, 'भवन क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है. नए रजिस्ट्रेशन रविवार सुबह 4 बजे से फिर शुरू होंगे. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे फिलहाल अपने-अपने होटलों में लौट जाएं.'
श्राइन बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि 39,000 से अधिक श्रद्धालु कटरा पहुंचे और जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए. भीड़ बढ़ने के बाद शाम 4 बजे के आसपास यात्रा रोकनी पड़ी.
करीब 10,000 से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण के बाद पहले से ही गुफा मंदिर की ओर मार्ग में हैं. नवरात्रि के तीसरे दिन ‘जय माता दी’ के जयकारों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु पैदल मार्ग से मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए.
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कटरा बेस कैंप और मार्ग में मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. इस बीच, 19 मार्च से मंदिर परिसर में ‘शत चंडी महायज्ञ’ का आयोजन शुरू हो गया है, जो चैत्र नवरात्रि 2026 के शुभारंभ का प्रतीक है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







