
Weight Loss Tips: हरी सब्जी और हरे फलों से होगा वजन कम, डाइट में शामिल करें ये लो कैलौरी फूड
ABP News
Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए आपको अपने खाने में हरी सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करना चाहिए. हरी सब्जियां खाने से शरीर को भरपूर फाइबर, खनिज, विटामिन और दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं. इसलिए आपको अपनी Weight Loss Diet में इन सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए.
आजकल वजन घटाना एक बड़ी समस्या बन गया है. लाखों की संख्या में लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं. वजन बढ़ने से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं. शरीर में मोटापा बढ़ने की बड़ी वजह है गलत और अनियमित खान-पान, बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और तनाव. ऐसे में आपको वजन कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले अपने डाइट प्लान पर ध्यान देने की जरूरत है. आपको खाने से कार्बोहाइड्रेट और चीनी तुरंत कम कर देनी चाहिए. ज्यादातर लोग खाने में आलू, चावल और रोटी खाना पसंद करते हैं. जिसने तेजी से वजन बढ़ता है. कुछ लोगों को फास्ट फूड और स्नैक्स खाने की बी आदत होती है, लेकिन वजन बढ़ाने में ये सभी चीजें बहुत तेजी से काम करती हैं. अगर आपको पतला होना है तो अपनी डाइट में लो कैलोरी वाली चीजों को शामिल करें. इसके लिए खाने में हरी सब्जियां और फल खूब खाएं.More Related News













