
Weight Loss Story: 244 Kg के सिंगर ने घटाया 124 किलो वजन! खुद बताया कैसे हुआ ट्रांसफॉर्मेशन
AajTak
Jelly Roll lost 124 kg: ग्रैमी नॉमिनेटेड सिंगर जेली रोल ने अपने ट्रांसफॉर्मशन से सबको शॉक दिया है. कभी 244 किलो से अधिक वजन वाले इस सिंगर ने अब तक करीब 124 किलो वजन घटाया है. उनकी जर्नी उन्होंने इंटरव्यू में बताई है.
Jelly Roll Weight Loss: ग्रैमी नॉमिनेटेड और अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर जेली रोल (Jelly Roll) अभी अपने वेट लॉस के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं. एक समय था जब उनका वजन उनके करियर और हेल्थ दोनों के बीच बड़ी चुनौती बन गया था लेकिन आज उन्होंने अपने शरीर का लगभग आधा वजन कम कर लिया है और उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है. जेली रोल का वजन करीब 244 किलो तक हो गया था लेकिन उन्होंने 1 साल में करीब 122 किलो वजन कम कर लिया है. मेन्स हेल्थ की नई डॉक्यूमेंट्री, 'ए ईयर फॉर ए लाइफ' में उनकी जर्नी कवर की गई है जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी बताई है.
जेली रोल ने दिसंबर 2024 में अपनी वाइफ बन्नी एक्सओ के पॉडकास्ट पर कहा था, 'मैं मार्च 2026 तक मेन्स हेल्थ मैग्जीन के कवर पर आना चाहता हूं और यही मेरा गोल है.'
'हालांकि, कई लोगों ने अनुमान लगाया होगा कि मैंने वजन कम करने के लिए ओजेम्पिक या वेगोवी जैसे जीएलपी-1 की मदद ली होगी क्योंकि कई फेमस लोगों ने इसका इस्तेमाल किया. लेकिन मेरे मामले में ऐसा नहीं है. मैंने खाने और लाइफस्टाइल चेंज करके अपना वेट लॉस किया.'
'जीएलपी-1 दवाओं का इस्तेमाल ना करने के पीछे कारण था कि मैंने अपने शरीर के साथ काफी बुरा बर्ताव किया कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि भगवान ने मुझे इतने लंबे समय तक यह आवाज दी. मैं अपनी आवाज के लायक नहीं था.'
'डाइट और एक्सरसाइज के डेली रूटीन के अलावा मैंने क्रेविंग से निपटने के लिए डॉक्टर की मदद ली. ब्लड टेस्ट कराने से पहले ही मैं अपनी ज्यादा खाने की आदत के लिए मेंटल हेल्थ थेरेपी लेने चला गया था क्योंकि मुझे उस लत से छुटाकारा चाहिए था.'
'पहले मैं खाने की लत को एक आदत की नजर से देखता था जब मैंने खाने को सिर्फ आदत नहीं बल्कि लत मानकर उसका इलाज किया, तो वही चीज मेरे लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गई.'

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












