
Weight Loss Goals: मोटापे से मिलेगा छुटकारा, नए साल में वेट लॉस के लिए अपनाएं ये शुरुआती टिप्स
AajTak
नया साल 2025 आज से शुरू हो चुका है और आज से कई लोगों ने वजन कम करने का रेजोल्यूशन लिया होगा. इस रेजोल्यूशन को लंबे समय तक कैसे बनाए रख सकते हैं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Weight Loss Goals: रात 12 बजते ही नए साल 2025 का वेलकम किया. कई लोगों ने पार्टीज और हाउस पार्टीज कीं. वहीं मंदिरों में भी देर रात भीड़ देखी गई. नए साल की शुरुआत में कई लोग अलग-अलग तरह के रेजोल्यूशन लेते हैं ताकि आने वाले समय में वे अपने आपको फिट बना सकें.
नए साल पर हर साल जिम में मेंबर्स बढ़ जाते हैं क्योंकि वजन कम करना और हेल्दी रहना लोगों की पहली प्रयोरिटी बनती जा रही है. ऐसे में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें कुछ बेसिक चीजों को फॉलो जरूर करना चाहिए ताकि वह इस साल अपने आपको फिट करने का रेजोल्यूशन पूरा कर सकें. तो आइए आज हम आपको कुछ बेसिक तरीके बताते हैं जिससे वजन कम हो सकता है.
बड़े गोल न लें
कई लोग साल के शुरूआत में ही इतने बड़े गोल्स ले लेते हैं कि कुछ ही दिन में वो गिव-अप कर जाते हैं. इसलिए हमेशा छोटे-छोटे गोल्स बनाएं और फिर उन्हें हासिल करें. उदाहरण के लिए पहले आप डिसाइड करें कि आपको रोजाना जिम जाना है. कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करना है या फिर 1 महीने में 5 किलो से 15 किलो तक वजन बराबर स्ट्रेंथ बढ़ानी है. ऐसा करने से आप अपने आपमें इम्प्रूवमेंट भी देख लेंगे.
गोल पूरा होने पर अपने आपको रिवॉर्ड दें
आखिरकार, हम इंसान हैं तो अगर हम कोई अपने लिए गोल बनाते हैं और उसे पूरा करने पर अगर खुदको रिवॉर्ड देंगे तो आपको और मोटिवेशन मिलेगा. उदाहरण के लिए यदि आपने गोल बनाया किआपको 50 किलो तक वजन उठाना है. अब अगर आप वो उठा लेते हैं तो अपने आपको सिर्फ शाबासी देकर न छोड़े, बल्कि अपने आपको रिवॉर्ड दें. जैसे, 1 चीट मील या 1 जिम शूज खरीदें.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










