
Weekly Gold Price: हफ्ते भर में सोने की कीमतों में अचानक हुआ ये बदलाव, 24 कैरेट का भाव कितना?
AajTak
Weekly Gold Price: सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. रेट इस सप्ताह भी बढ़े हैं. मंदी की आशंका के बीच गोल्ड की कीमतों में इजाफा आगे भी जारी रह सकता है. भाव अब 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है.
इस सप्ताह भी सोने की कीमतों (Gold Price Weekly) में तेजी दर्ज की गई. गोल्ड के भाव लगातार बढ़ रहे हैं. इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 20 जनवरी को सोना 56,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं, पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 13 जनवरी को गोल्ड का भाव (Gold Price) 56,254 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. सोने की कीमतें लगातार नई ऊंचाई को छू रही हैं. पूरे सप्ताह सोने की कीमतें 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर ही रहीं.
इस हफ्ते सोने का भाव
IBJA Rates के अनुसार, इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतें 56,814 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थीं. मंगलवार को कीमतें बढ़कर 56,825 रुपये पर पहुंच गईं. बुधवार को कीमतों में थोड़ी गिरावट आई और ये 56,605 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं. गुरुवार को रेट 56,642 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. शुक्रवार को कीमतें 56,990 रुपये पर बंद हुईं.
कितनी बढ़ीं कीमतें
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड की कीमतें 56,254 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थीं. इसके अनुसार, इस सप्ताह सोने की कीमतों में 754 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है. इस सप्ताह के दौरान सोना सबसे महंगा शुक्रवार को था. इस दिन कीमतें 56,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थीं.
24 कैरेट गोल्ड का दाम

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










