
Weekly Gold Price: इस हफ्ते अचानक इतना सस्ता हुआ सोना, जान लीजिए 24 कैरेट गोल्ड का भाव
AajTak
Weekly Gold Price: इस हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. आर्थिक मंदी की आशंका ने गोल्ड के भाव को हाई लेवल पर पहुंचा दिया. लेकिन इस हफ्ते भाव में थोड़ी नरमी देखने को मिली है.
लगातार तेजी के बाद इस हफ्ते सोने की कीमतों (Gold Price Weekly) में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, गोल्ड की कीमतें (Gold Price) अभी भी 61 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े ऊपर है. इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 12 मई को 61,037 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं. वहीं, पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 5 मई 2023 को गोल्ड का भाव 61,739 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था. पूरे हफ्ते सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
हफ्तेभर कैसा रहा गोल्ड का भाव?
IBJA Rates के अनुसार, इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने का भाव 61,108 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. मंगलवार को कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली और ये 61,370 रुपये प्रति 10 पर पहुंच गया. बुधवार को सोने की कीमतें 61,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थीं. गुरुवार को सोने का रेट 61,539 रुपये पर बंद हुआ. शुक्रवार को कीमतों में गिरावट आई और ये 61,037 रुपये पर क्लोज हुईं. पूरे हफ्ते कीमतें ऊपर-नीचे होती रहीं.
कितना सस्ता हुआ सोना?
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड की कीमतें 61,739 रुपये पर बंद हुई थीं. इस तरह गोल्ड की कीमतें इस सप्ताह 702 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुई हैं. इस हफ्ते गुरुवार को सोना सबसे महंगा 61,539 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका और शुक्रवार को कीमतें सबसे कम 61,037 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं.
24 कैरेट सोने का भाव

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











