
Weekly Gold Price: इस सप्ताह अचानक सस्ता हुआ सोना, घटकर इतने रुपये हो गया 24 कैरेट का दाम
AajTak
Weekly Gold Price: सोने कीमतों में इस सप्ताह थोड़ी नरमी देखने को मिली है. 24 कैरेट वाले गोल्ड के भाव में गिरावट आई है. हालांकि, इस हफ्ते कीमतें 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गई थीं.
सोने की कीमतों में इस सप्ताह (Gold Weekly Price) गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, अभी भाव 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर ही है. इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमतें (Gold Price) 56,204 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं. गोल्ड की कीमतों (Gold Rate) इस हफ्ते थोड़ी गिरावट आई है. पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने का भाव 56,983 रुपये पर बंद हुआ था. हालांकि, इस सप्ताह गोल्ड के रेट 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े के पार निकल गए थे. पूरे सप्ताह के दौरान कीमतों उतार-चढ़ाव नजर आया.
इस सप्ताह ऐसा रहा सोना का भाव
IBJA Rates के अनुसार, इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतें, 57,076 रुपये पर बंद हुईं. मंगलवार को सोने का भाव 57,025 रुपये पर क्लोज हुआ. बुधवार को कीमतें गिरावट आई और ये 56,770 रुपये पर क्लोज हुईं. गुरुवार को सोने के रेट में थोड़ी और गिरावट आई और ये 56,343 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं. शुक्रवार को गोल्ड का रेट 56,204 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
कितना सस्ता हुआ सोना?
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड की कीमतें 56,983 रुपये पर बंद हुई थीं. इस तरह गोल्ड की कीमतें इस सप्ताह 779 रुपये प्रति 10 ग्राम कम पर बंद हुईं. इस सप्ताह के दौरान सोना सबसे महंगा सोमवार को था. इस दिन कीमतें 57,072 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थीं. इसके बाद से सोने की कीमतों में पूरे सप्ताह गिरावट देखने को मिली.
24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












