
Weather Updates: यूपी से तामिलनाडु तक बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली और बिहार के मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश केरल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना है. आइए जानते हैं IMD अपडेट्स.
देश के अधिकतर राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. इसके चलते पिछले कुछ दिनों से जारी उमस में तेजी से कमी आई है. हालांकि, उत्तराखंड जैसे कुछ राज्यों में ये बारिश मुसीबत लेकर आई है. बद्रीनाथ हाईवे को बारिश और भूस्खलन के चलते बंद कर दिया गया है.
पिछले 24 घंटे में इन जगहों पर खूब बरसे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश केरल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम जम्मू-कश्मीर, उत्तरी पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, शेष उत्तर पूर्व भारत, रायलसीमा और पूर्वी गुजरात में बारिश दर्ज की गई.
सड़कें पानी-पानी, लोग घरों में कैद, स्कूल-कॉलेज बंद... लखनऊ में बारिश के बाद का ये मंजर डरा रहा, Video
आईएमडी के मुताबिक के विभिन्न क्षेत्रों में 14 सितंबर को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.साथ ही एडवायजरी जारी की है कि इस मौसम में आप सभी लोगों से आग्रह है कि कच्चे एवं भारी जल भराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें. अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करें.सावधान रहें, सुरक्षित रहें,
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग (IMD) की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 11 सितंबर को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.वहीं, आज नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा. इस दौरान राजधानी में बारिश भी दिख सकती है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







