
Weather Updates: बादल...कोहरा...बारिश! दिल्ली-यूपी में फिर करवट लेगा मौसम, जानें IMD अपडेट्स
AajTak
IMD Alert: मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के संकेत दिए हैं. IMD के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 29 एवं 30 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है.
Weather Forecast Updates:दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के संकेत दिए हैं. IMD के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 29 एवं 30 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली में होगी बूंदाबांदी!
देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 28 जनवरी को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. हालांकि, मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 22 एवं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं, 29 जनवरी को बूंदाबांदी होगी. इस दौरान अधिकतम तापमान कम होकर महज 17 डिग्री पर सिमट सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहेगा. इसके बाद 30 और 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक ही रहने का अनुमान है. दिल्ली में जनवरी के महीने में अब कोहरे के आसार नहीं हैं.
उत्तर प्रदेश में कोहरा और बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है. सुबह के समय कोहरा और आसमान में धुंध देखने को मिल रही है. यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज (शनिवार), 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में 29 जनवरी तक मौसम साफ रहेगी जबकि 30 जनवरी को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. लखनऊ में 30 जनवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदल रहा मौसम मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा पंजाब से होते हुए हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश होते हुए विदर्भ तक जा रही है. वहीं, ताजा पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आज, 28 जनवरी को पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







