
'सैकड़ों की मौत...', इजरायल के परमाणु प्लांट वाले डिमोना शहर पर हमले के बाद ईरान का दावा, कहा- बदल गया जंग का समीकरण
AajTak
ईरान ने 73वीं बार हमला किया. इजरायल के परमाणु रिएक्टर वाले शहर दिमोना तक मिसाइल पहुंची, अमेरिकी अड्डे भी निशाने पर रहे, इजरायल के अपने अखबार ने इसे सबसे मुश्किल रात बताया और ईरान कह रहा है कि जंग का समीकरण अब तेजी से बदल रहा है.
दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है दिमोना. यह इजरायल के रेगिस्तान में बसा एक छोटा सा शहर है. लेकिन इसकी पहचान बहुत बड़ी है. यहीं पर इजरायल का परमाणु रिएक्टर है. इसे बचाने के लिए इजरायल ने दुनिया की सबसे महंगी, सबसे आधुनिक हवाई सुरक्षा तैनात कर रखी है. आयरन डोम, एरो सिस्टम सब कुछ.
माना जाता था कि यहां तक कोई मिसाइल पहुंच ही नहीं सकती. लेकिन शनिवार की रात वो हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था. ईरान की मिसाइल दिमोना तक पहुंच गई.
जब से अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले शुरू किए हैं, ईरान ने जवाबी कार्रवाई का एक लंबा सिलसिला शुरू कर रखा है. इसे ईरान ने "ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस" नाम दिया है.
यह अब अपने चौथे चरण में पहुंच चुका है. और शनिवार की रात जो हमला हुआ वो इस ऑपरेशन की 73वीं लहर थी. ईरान थका नहीं है. रुका नहीं है. और हर बार वो दावा करता है कि हमले पहले से ज्यादा सटीक हो रहे हैं.
शनिवार की रात क्या हुआ? ईरान की IRGC यानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बयान जारी किया कि शनिवार की रात उसने इजरायल के उत्तरी और दक्षिणी. दोनों हिस्सों पर एक साथ हमला किया. हमले में तीन तरह की मिसाइलें इस्तेमाल हुईं. फत्ताह - ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइल. इतनी तेज रफ्तार कि रोकना बेहद मुश्किल. कद्र और एमाद - लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें जो सटीक निशाना लगाती हैं. और इन मिसाइलों के साथ हमलावर ड्रोन भी दागे गए.
कहां-कहां हमले हुए?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










