
Weather Update Today: यूपी में बदले मौसम ने गर्मी से दी राहत, जानें दिल्ली-बिहार में कब होगी बारिश
AajTak
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 6-7 मई को गरज के साथ बारिश (Thunderstorm with Rain)होने की संभावना है. साथ ही पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान (Temperature) 24-25 डिग्री रह सकता है.
दक्षिण पूर्व राजस्थान एवं बिहार के आस-पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. मौसम विभाग (Met Department) के अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में इस पूरे हफ्ते मौसमी गतिविधियों में बदलाव होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (सोमवार) न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम यानी 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादलों का पूर्वानुमान जताया है. दिल्ली में 6 मई को बारिश की संभावना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 6-7 मई को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री रह सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











