
Weather Update Today: दिल्ली-UP समेत आज 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने मॉनसून पर भी जारी किया अपडेट
AajTak
IMD Rainfall Alert: मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली, यूपी समेत देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. नई दिल्ली में बारिश के चलते तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. आइए जानते हैं देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम.
Weather Update Today, IMD Rainfall: देश के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है. पहाड़ों पर हो रही मॉनसून की बारिश आफत बन गई है. उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं, मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश देखी जा रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार और नई दिल्ली में बारिश गर्मी से राहत लेकर आई है.
मॉनसून पर क्या है अपडेट मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्थान के कुछ हिस्सों और पंजाब, हरियाणा के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. इसी के साथ, मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों के दौरान मॉनसून की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (बुधवार) न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे. इसी के साथ, बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी. हालांकि ये बारिश हल्की बारिश ही होगी. मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते ही नई दिल्ली में बारिश दर्ज की जा सकती है. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री रह सकता है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है. वहीं, लखनऊ में भी आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां भी बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में भी इस पूरे हफ्ते बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.
अन्य राज्यों के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वोत्तर बिहार, केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










