
Weather Update Today: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम का हाल
AajTak
Weather Update: देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने मॉनसून की वापसी को लेकर भी अपडेट दिया है. यहां पढ़िए मॉनसूम पर IMD का क्या है अपडेड. साथ ही जानिए आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम.
Weather Update Today, 27 September: मॉनसून की वापसी से पहले कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. दिल्ली में तीन दिन तक हुई लगातार बारिश से सोमवार को राहत मिली. दिल्ली में सोमवार को धूप खिली थी. मौसम विभाग की मानें तो अब आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी. हालांकि, दिल्ली में आनेवाले कुछ दिनों तक बादलों का डेरा रहेगा.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगर आज, 27 सितंबर के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा. वहीं, दिल्ली में आज भी बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में 30 सितंबर तक इसी तरह बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है. हालांकि, आज लखनऊ में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है. मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा. वहीं, गाजियाबाद में भी आज बारिश नहीं होगी. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
मॉनसून पर मौसम विभाग का क्या है अपडेट? मौसम विभाग की मानें तो अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों और आसपास के मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी. इस बीच कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी.
इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग की मानें तो 27 से 30 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में और 27 और 28 सितंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से भारी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, 28 सितंबर को असम और मेघालय में, 29 और 30 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ हल्की से भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








