
Weather Update: हो जाइए तैयार! जुलाई में जमकर बरसेंगे बादल, सामान्य से अधिक बारिश के लिए IMD ने किया अलर्ट
AajTak
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मध्य भारत और उससे सटे दक्षिणी प्रायद्वीप में भारी बारिश की संभावना है. इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ और तेलंगाना के आसपास के इलाके और गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से शामिल हैं.
पूरे देश में छाया मॉनसून अब देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश कर रहा है. कहीं मौसम सुहावना हो गया है तो कहीं बाढ़ जैसे हालात हैं. अब मौसम विभाग ने कहा है कि जुलाई में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. साथ ही मध्य भारत, उत्तराखंड और हरियाणा को बाढ़ के खतरे के कारण सतर्क रहने को कहा है.
कहीं कम बारिश की संभावना
इसके अलावा आईएमडी ने पूर्वोत्तर के बड़े हिस्सों, पूर्वी भारत के कई इलाकों और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से कम बारिश रहने की संभावना जताई है. कई क्षेत्रों में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है. हालांकि, पूर्वोत्तर, उत्तर-पश्चिम, पूर्व और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है. बता दें कि देश में जुलाई के महीने में औसतन 28 सेमी बारिश होती है.
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मध्य भारत और उससे सटे दक्षिणी प्रायद्वीप में भारी बारिश की संभावना है. इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ और तेलंगाना के आसपास के इलाके और गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से शामिल हैं. उन्होंने कहा, "हमें गोदावरी, महानदी और कृष्णा जैसी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों पर नज़र रखनी चाहिए.
इन राज्यों में ज्यादा बारिश का अलर्ट
हमारे मॉडल ऊपरी महानदी जलग्रहण क्षेत्र में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना दर्शाते हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल हैं. इस क्षेत्र में कई अन्य नदियाँ हैं. हमें बारिश की गतिविधि और जलाशयों में जलस्तर पर बारीकी से नज़र रखनी चाहिए." उत्तराखंड और हरियाणा में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. महापात्रा ने कहा, "इस क्षेत्र में दिल्ली सहित कई शहर और कस्बे शामिल हैं. दक्षिण की ओर बहने वाली कई नदियां उत्तराखंड से निकलती हैं. हमें इन सभी नदी जलग्रहण क्षेत्रों, शहरों और कस्बों के लिए सावधानी बरतनी चाहिए."

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










