
Weather Update: बिहार-बंगाल से महाराष्ट्र तक पानी ही पानी, यहां स्कूल भी बंद, आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट
AajTak
देशभर में जगह-जगह बारिश से हालात खराब हैं. इस बीच मौसम विभाग ने आज मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वूी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
बेहिसाब बारिश और बाढ़ से देश के कई राज्य कराह रहे हैं, कई जगह इतनी बारिश हुई है कि हालात बिगड़ गए हैं, शहर के शहर पानी में तैर रहे हैं, लोगों के घरों में पानी भर गया हैं, गलियों में सैलाब है, सड़कों पर समंदर है. आलम ये है कि लोगों की जान पर बन आई है. गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और बंगाल तक पानी-पानी हैं.
झारखंड बेहाल, 5 जिलों में स्कूल बंद
स्टील सिटी में गाड़ियां पानी में पूरी तरह से डूबी हुई हैं. एक दो कार नहीं… इलाके की सभी गाड़ियों के छत के ऊपर से पानी बह रहा है. जहां गाड़ियां दौड़ती थीं, वहां नाव चलाने की नौबत है. इसी जमशेदपुर के आदर्श नगर में तीन दिन लगातार बरसात हुई और कॉलोनी में पहले तल्ले तक पानी चढ़ आया. यहां अब भी भारी बारिश का अनुमान है, जिसके चलते रांची समेत झारखंड के पांच जिलों में शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे. रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में आज सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में कक्षा 8 तक की छुट्टी रहेगी.
महाराष्ट्र में बिगड़े हालात
महाराष्ट्र के कई शहरों में जोरदार बरसात के बाद हालात बिगड़ गए हैं, नासिक- पुणे का बुरा हाल है, मुंबई में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, दूसरी तरफ गुजरात के कई शहर लबालब हैं, अहमदाबाद, गांधीनगर, नवसारी, अमरेली और ढांग में बाढ़ के हालात हैं, निचले इलाकों में रहने वाले गावों में जहां तहां लोग फंसे हुए हैं.
बिहार-बंगाल में भी उफान पर नदी नाले

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








