
पहले गोली मारी, फिर चाकू से गोद डाला, अब गिरफ्तार... गोरखपुर राजकुमार चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी
AajTak
गोरखपुर में पूर्व भाजपा पार्षद और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या से सनसनी फैल गई. पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. रंजिश के चलते मॉर्निंग वॉक पर निकले नेता को पहले गोली मारी गई और फिर चाकू से 11 वार कर मौत के घाट उतार दिया गया.
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या के आरोप में राज चौहान उर्फ निरहुआ और विपिन यादव को गिरफ्तार किया. मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब चौहान अपने घर के पास टहलने निकले थे, तब इन डंपर ड्राइवरों ने उन पर हमला किया था. आरोपियों ने बदला लेने के लिए पहले गोली चलाई और फिर चाकू से कई वार किए, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पूछताछ में खुलासा हुआ कि चौहान के भतीजे से हुई पुरानी लड़ाई का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान कर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया.
भतीजे से विवाद और 4 महीने की रंजिश
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि यह हत्या बदले की भावना से की गई थी. दरअसल, दो महीने पहले राजकुमार चौहान के भतीजे ने राज चौहान पर हमला किया था.
इस विवाद में भाजपा नेता द्वारा अपने रिश्तेदार का पक्ष लेने से आरोपी भड़क गए थे. लगभग चार महीने से मन में रंजिश पाले इन युवकों ने मंगलवार की सुबह को हमले के लिए चुना. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चाकू के 11 गहरे घाव मिले हैं, जो हमले की क्रूरता को दर्शाते हैं.
पीड़ित परिवार को सुरक्षा
वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने गोरखपुर-सोनौली मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया. एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि एफआईआर में आठ लोगों को नामजद किया गया है, जिनकी भूमिका की जांच जारी है. वहीं, जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है. प्रशासन ने मृतक के बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने और परिवार के किसी योग्य सदस्य को नौकरी दिलाने का भरोसा भी दिया है. आर्थिक मदद के लिए भी शासन को अवगत कराया गया है.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








