'सेकंड ओपिनियन हमारे लोकतंत्र में बहुत बड़ा योगदान', राज्यसभा में बोले पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में रिटायर हो रहे सदस्यों के योगदान की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये ऐसे सांसद रहे, जिन्हें पुराने और नए दोनों संसद भवन में बैठने का अवसर मिला.
राज्यसभा में बुधवार को मार्च से जून महीने तक रिटायर हो रहे 59 सदस्यों को विदाई दी गई. डिप्टी चेयरमैन हरिवंश, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत रिटायर हो रहे हैं. इन सदस्यों की विदाई के मौके पर राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने सभी सदस्यों के योगदान की तारीफ की और कहा कि राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीवन में या सार्वजनिक जीवन में, जब भी कोई महत्वपूर्ण निर्णय करना होता है. तब परिवार के लोग बैठकर मन बना लेते हैं कि हमें क्या करना है. फिर भी कहते हैं कि ऐसा करो, उनसे जरा पूछ लेते हैं. एक सेकंड ओपिनियन ले लेते हैं.
उन्होंने कहा कि जब घर में कोई नहीं हो, तो मोहल्ले में कहते हैं देखो भाई. वह काफी अनुभवी हैं, उनसे जरा पूछ लेते हैं कि उनका मन क्या कहता है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर कोई बीमार है, तो भी कहते हैं यार ऐसा करो भाई, एक और डॉक्टर से जरा ओपिनियन ले लो. सेकंड ओपिनियन का बड़ा महत्व है. उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं, हमारी संसदीय प्रणाली में इस सेकंड ओपिनियन की बहुत बड़ी ताकत रही है.
पीएम मोदी ने कहा कि एक सदन में कुछ निर्णय होता है, दूसरे सदन में फिर आता है सेकंड ओपिनियन के लिए. अगर इस सदन में होता है, तो वह उस सदन में जाता है सेकंड ओपिनियन के लिए. उन्होंने कहा कि ये सेकंड ओपिनियन उस सारी बहस को, उस सारी निर्णय प्रक्रिया को एक नया आयाम दे देता है. वह हमारी निर्णय प्रक्रिया को समृद्ध करता है. पीएम मोदी ने कहा कि इससे सदन में जो सदस्य रहते हैं, उनके लिए भी एक खुलापन रहता है कि चलो. इस सदन में नहीं तो उस सदन में एक अच्छा ओपिनियन आएगा. उस सदन में नहीं तो इस सदन में एक नया ओपिनियन आएगा.
यह भी पढ़ें: राज्यसभा सदस्यों के फेयरवेल में क्यों नहीं पहुंचे जेपी नड्डा? किरेन रिजिजू ने सदन में बताई वजह
उन्होंने कहा कि ये सेकंड ओपिनियन हमारे लोकतंत्र में एक बहुत बड़ा योगदान है. इस विरासत को हमें संभालना है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे सांसद जो विदाई ले रहे हैं, उनका तो योगदान रहा ही है. इसके लिए भी उनका साधुवाद करता हूं. ये सांसद ऐसे हैं, जिनको पुरानी संसद के भवन में भी बैठने का मौका मिला और नए भवन में भी बैठने का मौका मिला. इनको दोनों इमारतों में राष्ट्र के निर्माण के लिए अपना योगदान देने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि ये सदन अपने आप में एक बहुत बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी है.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








