
नीतीश कुमार की जेडीयू से केसी त्यागी के निकल जाने में मैसेज क्या है?
AajTak
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.
बिहार में सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया धीरे धीरे चल रही है. धीरे धीरे काम होने में ही नीतीश कुमार यकीन भी रखते हैं. धीरे धीरे काम होता है तो अच्छा होता है, ऐसा उनका मानना रहा है.
2015 में जब जनता परिवार के विलय की कोशिश हो रही थी, तब नीतीश कुमार ने कबीर के दोहे के माध्यम से कहा भी था, ‘धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय, माली सींचे सौ घड़ा, ऋतु आये तब फल होय.'
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसी साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी यही दोहा बार बार दोहराते रहे. तब नीतीश कुमार ने कहा था, 'बहुत सी बातें आती रहेंगी और काम धीरे-धीरे अपने समय पर होता रहेगा. धैर्य की जरूरत है. सब कुछ ठीक रास्ते पर चल रहा है. परेशानी की कोई बात नहीं है.'
नीतीश कुमार के मुंह से कबीर का दोहा हाल फिलहाल तो सुनने को नहीं मिला है, लेकिन उनके हाव भाव वही बातें बता रहे हैं. असल में, नीतीश कुमार को जो कहना था वो सब राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले सोशल मीडिया पर कह दिया था. मजमून भले ही किसी और का हो, लेकिन दस्तखत तो नीतीश कुमार के ही थे - और वे बातें सुनकर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जो विरोध जताया था, सिलसिला तो थमा नहीं लगता. खामोशी का मतलब यह तो नहीं होता कि आवाजें भी बंद हो गई हैं.
त्यागी का मामला जेडीयू से आने वाला पहला रुझान है
जनवरी, 2026 में ही पक्का हो गया था कि केसी त्यागी का जेडीयू से क्या रिश्ता रह गया है. असल में, केसी त्यागी ने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी. केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग की थी. केसी त्यागी ने लिखा था, जैसे पिछले साल चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि से नवाजा गया, नीतीश कुमार भी इसके पूरी तरह हकदार हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









