
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
AajTak
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई. इस बैठक के बाद सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि बातचीत में डिफेंस, इंटेलिजेंस और रीजनल सिक्योरिटी जैसे अहम विषय शामिल थे.
यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब वॉशिंगटन और नई दिल्ली हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग, सप्लाई चेन की मजबूती, आतंकवाद-रोधी प्रयासों और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर लगातार बातचीत कर रहे हैं. दोनों देशों ने एशिया में बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य के बीच अपने संबंधों को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया है. दोनों सरकारों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा के स्तर पर नियमित संवाद जारी है, जिसके साथ-साथ व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर भी बातचीत हो रही है. यह बैठक वरिष्ठ अधिकारियों के बीच जारी संवाद की उसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है.
Just wrapped up an extremely fruitful meeting with National Security Advisor Ajit Doval. Covered critical security & geopolitical issues. Strategic cooperation between the United States and India continues to advance.
यह मुलाकात ऐसे समय में भी हुई है जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने वैश्विक बाजारों को प्रभावित किया है. कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता का माहौल बना हुआ है. इसके अलावा, इस बैठक का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसमें अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैन डाइक और छह यूक्रेनी नागरिकों पर म्यांमार के विद्रोहियों को प्रशिक्षण देने का आरोप है.
वैनडाइक को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया और वह पूर्व यूक्रेनी सैनिकों के एक समूह का नेतृत्व कर रहा था, जो मिजोरम कॉरिडोर के जरिए ड्रोन वॉर फेयर की ट्रेनिंग और सीमा पार अवैध गतिविधियों में शामिल था. पिछले सप्ताह सर्जियो गोर ने यह भी कहा था कि अमेरिका और भारत एक महत्वपूर्ण क्रिटिकल मिनरल्स समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं और आने वाले महीनों में इस पर बड़ा ऐलान हो सकता है. उन्होंने दोनों देशों के संबंधों में हाल के समय में महत्वपूर्ण प्रगति होने की बात भी कही, जिसमें नए व्यापार समझौते पर आगे बढ़ती बातचीत शामिल है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






