
'ED की रेड में हस्तक्षेप करके CM ने ठीक नहीं किया', सुप्रीम कोर्ट की बंगाल सरकार को फटकार
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप को लेकर सख्त टिप्पणी की है. I-PAC मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि ऐसे हालात से निपटने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाने की जरूरत है.
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को I-PAC के ठिकानों पर ईडी रेड से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार को कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्य में ईडी की छापेमारी में बाधा डालना 'अच्छी स्थिति' नहीं है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की पीठ ने कहा कि ऐसे मामलों में केंद्रीय जांच एजेंसियों को बिना किसी उपाय के नहीं छोड़ा जा सकता.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'मामला यह है कि एक मुख्यमंत्री कथित तौर पर सरकारी कार्यालय में घुस जाती हैं और केंद्रीय एजेंसी के काम में दखल देती हैं. ऐसे में उपाय क्या है? अगर कोई दूसरा मुख्यमंत्री फिर से ऐसा करता है तो क्या होगा? हमें एक ऐसी स्वाभाविक स्थिति का सामना करना होगा जिसका कोई न कोई उपाय होना चाहिए.' कोर्ट ने कहा कि अगर भविष्य में कोई अन्य मुख्यमंत्री भी ऐसा करता है, तो इससे निपटने के लिए एक स्पष्ट प्रक्रिया होनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिए कि ऐसे मामलों के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तय किया जा सकता है.
पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने दलील दी कि संविधान में पहले से ही ऐसे मामलों के समाधान का प्रावधान मौजूद है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उचित कानूनी प्रक्रिया अपना सकती है, बजाय इसके कि अलग-अलग विभाग स्वतंत्र रूप से कार्रवाई करते हुए रिट याचिका का सहारा लें. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि 8 जनवरी को कोलकाता में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म 'इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी' (I-PAC) के दफ्तर और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार ने हस्तक्षेप किया.
यह भी पढ़ें: '₹2,742 करोड़ के घोटाले से जुड़ी थी रेड, हवाला के 20 करोड़ I-PAC को मिले...', SC में ममता पर ED के गंभीर आरोप
जानें क्या है I-PAC पर रेड का पूरा मामला
ईडी ने इस साल 8 जनवरी को कोलकाता में I-PAC के दफ्तर और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के आवास पर छापा मारा था. इस दौरान काफी नाटकीय घटनाक्रम सामने आया, जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अचानक प्रतीक जैन के घर पहुंचीं और छापेमारी के दौरान ईडी टीम द्वारा जब्त लैपटॉप, मोबाइल फोन और कुछ फाइलें अपने साथ ले गईं. इसके बाद वह साल्ट लेक स्थित I-PAC के दफ्तर भी गईं, जहां ईडी की एक अन्य टीम तलाशी ले रही थी, और वहां से भी कुछ दस्तावेज लेकर बाहर चली गईं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









