
एक साथ जलीं 7 चिताएं... इंदौर में EV चार्जिंग ब्लास्ट ने उजाड़े परिवार, 3 मंजिला मकान स्वाहा, गर्भवती बहू और 2 बच्चों समेत 8 की मौत
AajTak
Indore Brijeshwari Annex Indore Fire 8 Dead: इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने 8 जिंदगियां लील लीं. हादसे में कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं.
MP News: इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में बुधवार तड़के आग का ऐसा तांडव मचा जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. एक घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार (TATA Punch) को चार्ज करने के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने देखते ही देखते तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मौत हो गई है. शाम तक सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
अग्निशमन विभाग और पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 4 बजे की है. कारोबारी मनोज पुगलिया के घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी. शुरुआती जांच के मुताबिक, चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट के बाद धमाका हुआ और कार में आग लग गई.
आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पूरी इमारत को घेर लिया. स्थिति तब और भयावह हो गई जब घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर फटने लगे. धमाकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर में लगे एसी और फ्रिज के कंप्रेसर भी ब्लास्ट हो गए.
दमकल विभाग के ASI सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मौके से 5 LPG सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि धमाकों के संकेतों से पता चलता है कि घर में करीब 10-11 सिलेंडर मौजूद थे.
इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने 'काल' हादसे के समय बचाव कार्य में सबसे बड़ी बाधा घर के दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बिजली कटने के बाद ये लॉक जाम हो गए, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.
पुलिस और फायर ब्रिगेड को दरवाजे तोड़कर अंदर घुसने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बता दें कि कुछ माह पहले इंदौर के उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल की भी उनके पेंट हाउस में इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक गेट के कारण दम घुटने से मौत हो गई थी.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









