
'कांग्रेस से जबरदस्ती की शादी थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक...', खड़गे को पूर्व PM का हल्का-फुल्का जवाब
AajTak
पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने 2018 की कांग्रेस और जनता दल सेकुलर की सियासी दोस्ती को याद किया और कहा कि 2019 में हमने कांग्रेस से रिश्ते नहीं तोड़े कांग्रेस ही हमें छोड़कर अलग हुई. देवेगौड़ा ने कहा कि इस रिश्ते में सिर्फ प्रताड़ना रह गई थी, इसलिए उन्हें 'तलाक' लेना पड़ा.
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चर्चित बयान 'मोहब्बत और शादी' वाली बयान पर प्रतिक्रिया दी है. बुधवार को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व पीएम देवेगौड़ा के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए कहा था कि देवेगौड़ा साहब ने प्रेम कांग्रेस से किया लेकिन शादी मोदी साहब से कर ली.
मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान की सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खूब चर्चा हुई. अब पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने कहा है कि कांग्रेस के साथ उनकी जबरन शादी हुई थी और इस रिश्ते में घुटन थी इसलिए उन्हें तलाक लेना पड़ा.
पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने एक्स पर एक लंबे पोस्ट में अपनी प्रतिक्रिया दी है.
एचडी देवेगौड़ा 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. उनका कार्यकाल लगभग 10 महीने का था. वे भारत के 11वें प्रधानमंत्री थे और उनकी सरकार यूनाइटेड फ्रंट गठबंधन की थी, जिसे कांग्रेस का बाहर से समर्थन मिला था.
एचडी देवेगौड़ा ने एक्स पर लिखा, "मेरे प्रिय मित्र खड़गे जी ने आज संसद में कांग्रेस के प्रति मेरे 'प्रेम' और बीजेपी के साथ मेरे "विवाह" पर एक मज़ाकिया टिप्पणी की. जब उन्होंने यह बात कही तब मैं सदन में उपस्थित नहीं था. यहां मेरा जवाब है. जो हल्का-फुल्का भी है और तथ्यों पर आधारित भी. आखिर मुझे कांग्रेस से "तलाक" लेने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा.
इसके बाद पूर्व पीएम ने खड़गे को एक हल्की फुल्की चिट्ठी लिखी और इसे एक्स पर शेयर किया.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









