
Weather Update: पंजाब-हरियाणा से दिल्ली तक मौसम शुष्क, इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, जानें मौसम
AajTak
आने वाले पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरित चक्रवात के संयुक्त प्रभाव से 17 से 20 फरवरी के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है.
फरवरी का महीना सर्दियों में सबसे ज्यादा बारिश के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार फरवरी के महीने में सूखे जैसे हालात हैं और ठंड में भी कमी दर्ज की जा रही है. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाके बारिश की कमी से जूझ रहे हैं. हालांकि देश के कुछ राज्यों में आज भी झमाझम बरसात के आसार हैं. आइये जानते हैं मौसम का पूरा हाल.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी है और दिन में तेज धूप भी निकल रही है. हालांकि न्यूनतम तापमान में कुछ कमी देखी जा रही है यानी रात और सुबह के वक्त ठंड जारी है. लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, इस तापमान में भी बढ़त शुरू होने वाली है. वहीं स्काईमेट के मुताबिक, अगले हफ्ते बारिश के साथ सूखे में भी कुछ राहत मिलने के आसार हैं.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
स्काईमेट के मुताबिक, आने वाले पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरित चक्रवात के संयुक्त प्रभाव से 17 से 20 फरवरी के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, उत्तर भारत के मैदानी और तराई वाले इलाकों में भी सर्दी वाली बारिश हो सकती है. दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को गरज और चमक के साथ बारिश पड़ने की संभावना है, जिसमें पहले दिन यानी 19 फरवरी को अधिक बारिश होने की उम्मीद है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









