
Weather Update: दिल्ली में छाए रहेंगे हल्के बादल तो हरियाणा-राजस्थान में चलेगी लू, जानें मौसम का हाल
AajTak
Weather Forecast Today: मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में आज हल्के बादल छाए रहेंगे. हालांकि, तापमान में ज्यादा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है. इसके अलावा, राजस्थान, हरियाणा आदि जैसे राज्यों में लू यानी हीट वेव (Heat Wave) चलती रहेगी.
Weather Update: उत्तर भारत में लगातार बढ़ रहे गर्मी के कहर के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को थोड़ी राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में आज (मंगलवार), 5 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे. हालांकि, तापमान (Temperature) में ज्यादा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है. इसके अलावा, राजस्थान, हरियाणा आदि जैसे राज्यों में लू यानी हीट वेव (Heat Wave) चलती रहेगी.
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. साथ ही दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे. गुजरात की बात करें तो यहां हीट वेव की स्थिति कायम रहेगी. अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
अपने शहर के मौसम का जानिए ताजा हाल
जानिए, प्रमुख शहरों का तापमान
मध्य प्रदेश में भी हीट वेव की गंभीर स्थिति बनी रहेगी. भोपाल में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा, उत्तराखंड के देहरादून का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. राजस्थान के जयपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
अपने शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान जानने के लिए यहां क्लिक करें

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










