
Weather Update: आज केरल में दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश की संभावना
AajTak
Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार, केरल में आज मॉनसून दस्तक दे सकता है. वहीं दिल्ली और इसके आसपास के इलाको में भी आज बारिश के आसार हैं.
Weather Forecast: देश के कई राज्यों में तापमान बढ़ता जा रहा है. चिलचिलाती गर्मी के बीच कई राज्यों में मॉनसून (Monsoon) दस्तक दे सकता है. केरल (Kerala) मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, राज्य के कई जिलों जैसे तिरुवनंतपुरम सहित कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं. बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने की स्थितियां पहले ही बनने लगी थी. इस साल केरल में मॉनसून थोड़ा देरी से दस्तक दे रहा है. हर साल केरल में मॉनसून एक जून तक पहुंच जाता है. इसी बीच दिल्ली में भी आज बारिश की संभावना है. दिल्ली मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और राज्य में हल्की बारिश हो सकती है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










