
Weather Update: अगले 4 दिन में 3-5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, इन इलाकों में बारिश का भी अलर्ट, जानें IMD अपडेट
AajTak
24 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. इसके प्रभाव में 24 से 28 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है.
मार्च महीने का आखिरी हफ्ता चल रहा है. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे तापमान बढ़ता जा रहा है और गर्मी अपने पैर पसार रही है. हालांकि समय-समय पर तेज हवाएं और हल्की बारिश से तापमान की बढ़त की रफ्तार कम है. मौसम विभाग ने अब कुछ राज्यों के तापमान में इजाफे की बात कही है. वहीं, कुछ राज्यों में अब भी बारिश का अलर्ट है. आइये जामते हैं, मौसम का पूरा हाल.
बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, 24 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. इसके प्रभाव में 24 से 28 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, 24 से 27 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 26 और 27 मार्च को उत्तराखंड में गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 26 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
अगले 4 दिन में 3-5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है. हालांकि इसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा. वहीं, अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है. अगले तीन दिनों के दौरान गुजरात में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है तथा उसके बाद लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
दिल्ली का मौसम

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










