
Weather Today Live Updates: भारी बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में हाहाकार, पहाड़ों के लिए मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
AajTak
Rainfall Alert in India: मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. उत्तराखंड में बारिश के चलते पहाड़ दरक रहे हैं तो वहीं, गुजरात-महाराष्ट्र में नदियां उफान पर हैं. आइए जानते हैं देश भर के मौसम पर क्या है IMD का पूर्वानुमान.
Monsoon Rainfall, Floods in India Live Updates: मॉनसून की बारिश कई राज्यों में राहत लेकर आई तो कई राज्यों में ये बारिश कहर बनकर बरस रही है. मैदानी इलाकों में उफनती नदियां डरा रही हैं, तो वहीं पहाड़ों पर बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं. गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत भारत के कई राज्य मौसम की मार झेल रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rainfall) की चेतावनी दी है.
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते पहाड़ दरक कर जहा-तहां भरभरा कर टूट रहे हैं. वहीं, उत्तराखंड के बागेश्वर में सरयू नदी की तेज धार भी डरा रही है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 19 से 21 जुलाई के बीच उत्तराखंड में कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी बारिश कहर बनकर बरस रही है. मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में 20 जुलाई को बहुत भारी भारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में फ्लैश फ्लड से नाले में उफान आ गया है. पानी के साथ बड़े-बड़े पत्थर इस कदर बह रहे हैं मानो सब कुछ बहाकर ले जाएंगे.
राजस्थान में भी भारी बारिश हो रही है और कई शहर कुछ घंटे की बारिश में लबालब हो जा रहे हैं. बूंदी में बरसाती नदियां उफान भर रही हैं. कुरैल नदी पुल के ऊपर से बह रही है. डेढ़ घंटे की बारिश ने राजस्थान के धौलपुर को पानी से भर दिया. देखते ही देखते पूरा शहर नदी बन गया और घरों से लेकर कई दुकानों तक में पानी घुस आया.
गुजरात में भी बारिश के चलते आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. यहां की तीनों नदियां- पूर्णा, कावेरी और अंबिका उफान पर हैं. गुजरात में भी बारिश से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा, केरल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
महाराष्ट्र के विदर्भ में भी भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ की तबाही है. गढ़चिरौली पूरी तरह से बारिश के पानी में डूब गया है. यहां सभी नदियां खतरे के निशान के पास बह रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो महाराष्ट्र को अभी अगले कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है.
जहां एक ओर गुजरात से लेकर उत्तराखंड तक बारिश डरा रही है तो वहीं दिल्ली में मॉनसून की मूसलाधार बारिश का इंतजार है. दिल्ली में शनिवार और रविवार को हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं लेकिन उसके बाद धूप खिलने से दिल्ली में उमस बढ़ गई है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










