
Weather Today: लू की चपेट में दिल्ली-एनसीआर, कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश की संभावना, जान लें आज का मौसम
AajTak
Weather Forecast Today: उत्तरी राजस्थान और आस-पास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान में फिर से गर्मी बढ़ने के आसार है. राज्य का मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा. पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है.
Weather Forecast Today: राजधानी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में दिन के समय भीषण गर्मी पड़ रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में फिर लू की स्थिति बन रही है. राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय मौसम साफ रहेगा लेकिन 18 अप्रैल से फिर दो दिन लू से राहत नहीं मिलेगी, दिल्ली में आज, 17 अप्रैल 2022 को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
उत्तरी राजस्थान और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान में फिर से गर्मी बढ़ने के आसार है. राज्य का मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा. पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
अपने शहर के मौसम का जानिए ताजा हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है. वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में हीट वेव की संभावना है. अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. यहां आज पूरा दिन मौसम साफ रहेगा. इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
प्रमुख शहरों में आज का तापमान

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










