
Weather Today: प. बंगाल-MP-छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट, जानें दिल्ली के मौसम पर लेटेस्ट अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 18 से 21 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल, तेलांगना, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं.
देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का अहसास होने लगा है. हालांकि पश्चिमी विभोक्ष के प्रभाव की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो 18 से 21 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल, तेलांगना, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं.देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक ट्रफ रेखा दक्षिण ओडिशा से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक झारखंड और दक्षिणी पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है. वहीं एक ट्रफ रेखा मराठवाड़ा से आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक इसके अलावा पश्चिमी हवाओं में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर लगभग 93 डिग्री पूर्व देशांतर से 24 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में एक ट्रफ रेखा चल रही है. 18 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. वहीं 20 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है. दिल्ली का मौसम दिल्ली में इस पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा. हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. IMD के अनुसार, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 18 से 20 मार्च के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 18 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना है. वहीं 18 से 21 मार्च के बीच छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30 से 40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट 18 मार्च को विदर्भ में और 18 से 19 मार्च के बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि संभव है. इसके अलावा 19 मार्च को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है. 18 से 21 मार्च के बीच तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की वर्षा हो सकती है. केरल में 18 मार्च को हल्की वर्षा हो सकती है. वहीं 18 से 22 मार्च के बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










