
Weather Today: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक आज बारिश ही बारिश, जानें देशभर के मौसम का हाल
AajTak
देश की राजधानी नई दिल्ली में आज हल्की बारिश का पू्र्वानुमान है. वहीं, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज बारिश देखने को नहीं मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
देश के पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में आज यानी 19 अगस्त को भारी बारिश देखने को मिल सकती है. इसी के साथ, 20 अगस्त से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में तेज बारिश का दौर शुरू होगा. वहीं, देश के बाकी हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों के दौरान हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने का पूर्वानुमान है.
इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की मानें तो 21 और 22 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं, उत्तराखंड में भी 21 और 22 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. बता दें, उत्तराखंड में इन दिनों लगातार हो रही बारिश अपने साथ आफत लेकर आई है. बारिश के चलते नदियां और नालें उफान पर हैं. वहीं, लैंडस्लाइड के चलते भी उत्तराखंड में लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज यानी शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे. इसी के साथ, नई दिल्ली में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो रविवार को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.










