
Silver Price Crash: अचानक चांदी क्रैश... सोने में भी बड़ी गिरावट, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?
AajTak
Silver Gold Rate Fall: वैश्विक तनाव की वजह से पहले लोग सोने-चांदी में निवेश कर रहे थे, लेकिन अब अचानक चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. सोना भी 4500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है.
शेयर बाजार (Stock Market) में भारी गिरावट के बीच गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतें भी धाराशायी हो गई हैं. MCX पर चांदी की कीमतों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. सोना भी करीब 2.50 फीसदी तक फिसल गया है.
गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे अचानक चांदी की कीमतें टूटने लगीं, और देखते ही देखते 12000 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. जबकि सोने के भाव में करीब 4500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. फिलहाल चांदी की कीमत MCX पर 2.35 लाख प्रति किलो के आसपास बनी हुई है. जबकि सोना ट्रेड के दौरान 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से भी नीचे से फिसल गया है.
दरअसल, मिडिल ईस्ट का संकट गहराता जा रहा है, पहले ईरान के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर अमेरिका ने हमला किया, अब बदले में ईरान ने भी कतर से बड़े ऑयल रिफाइनरी प्लांट पर हमला कर दिया है. जिससे भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. इस बीच कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमत बढ़कर 113 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है. ऑयल इंफ्रा पर हमले से युद्ध से भयावह रूप ले लिया है. क्योंकि जिस तरह से एक-दूसरे को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए तेल इंफ्रा पर हमले कर रहे हैं, इससे लगता है कि ये युद्ध आने वाले दिनों और खतरनाक हो सकता है.
चांदी में बड़ी गिरावट के पीछे ये कारण
सोने-चांदी में गिरावट के कई कारण हैं. लेकिन मुख्यतौर पर अमेरिका का एक फैसला है. बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला लिया, फेडरल रिजर्व ने संकेत दिए कि इस साल अब ब्याज दरों में कटौती की संभावना सीमित है. फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि ग्लोबल तनाव के चलते आर्थिक स्थिति काफी खराब है. इस फैसले के बाद ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की जमकर पिटाई हुई.
बता दें, पिछले करीब दो साल से सोने-चांदी की कीमतों में एकतरफा रैली देखी गई थी. 29 जनवरी 2026 को चांदी (Silver) की कीमत रिकॉर्ड 4.20 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई थी. लेकिन उसके बाद लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 2 फरवरी 2026 चांदी की कीमत गिरकर 2.25 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी. इसके पीछे मुनाफावसूली कारण थे.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.











