
Weather Today: देश के इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली से UP तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में शुष्क मौसम का दौर जारी है. यहां के मौसम में आज यानी शनिवार को कोई खास तब्दीली होनी की उम्मीद नहीं है. वहीं, देश के दक्षिणी हिस्सों जैसे-तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है.
देश के ऊपरी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है और निचले इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश का सिलसिला जारी है, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण अपना कहर बरपा रहा है. आइये जानते हैं, आज कैसा रहेगा दिल्ली का हाल और किन राज्यों में आज भी बारिश देखी जा सकती है.
दिल्ली के मौसम का हाल
देश की राजधानी दिल्ली में शुष्क मौसम का दौर जारी है. यहां के मौसम में आज भी कोई खास तब्दीली होनी की उम्मीद नहीं है. दिल्ली में आज कोहरा और स्मॉग का मिश्रण देखने को मिलेगा और सूरज की तपिश कम रहेगी. हालांकि, अधिकतम तापमान अब भी 30 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो सफर के मुताबिक, आज दिल्ली का एक्यूआई 486 रह सकता है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
यूपी के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली जैसा मौसम रहने की संभावना है. हालांकि राजधानी लखनऊ में प्रदूषण का स्तर बेहतर रह सकता है. लखनऊ में आज आसमान साफ रहने की उम्मीद है. वहीं तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. नोएडा में हल्का कोहरा और स्मॉग की चादर देखने को मिलेगी और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










